Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विजय माल्या

जवाब देने के लिए विजय माल्या को और समय नहीं दिया जाए, ED ने कोर्ट से कहा

मुंबई/ नई दिल्ली :  विजय माल्या मामले में सोमवार को मुंबई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से कहा गया कि विजय माल्या को उसके खिलाफ दायर याचिका का जवाब देने के लिए और समय नहीं दिया जाना चाहिए. इससे पहले सुनवाई शुरू होने पर माल्या के वकील ने अदालत से ईडी के नोटिस का जवाब देने के लिए और समय की मांग की. माल्या के वकील ने बताया कि इस सिलसिले में अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. इस दौरान माल्या के वकील ने उसके मॉरीशस के पता के बारे में भी जानकारी दी. पहले 27 अगस्त को हुई थी सुनवाई आपको बता दें कि अदालत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई कर रही है.  इससे पहले विजय माल्या को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित करने को लेकर सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने 27 अगस्त को सुनवाई के लिए 3 सितंबर की तारीख तय की थी. दरअसल 9 हजार करोड़ की बैंक लोन की कथित धोखाधड़ी के मामले में कुछ अन्य लोगों ने खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध किया था, इसी के मद्देनजर अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ा दी थी. ANI  ✔ @ANI Vijay Mallya case in Mumbai's PMLA court: Vijay Mallya's lawyer seeks mor...

'भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून' के तहत सोमवार को होगी माल्या की पेशी

मुम्बई:  हाल ही में बने ‘‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून’’ के तहत  भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या  की सोमवार (27 अगस्त) को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेशी सूचीबद्ध की गई है. नए कानून के तहत किसी भगोड़े आरोपी के तहत शुरू की गई यह पहली कार्रवाई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह तो पक्का है कि माल्या पेश नहीं होगा, क्योंकि वह लंदन में भारत द्वारा प्रत्यर्पण के लिए दायर किया गया एक मुकदमा लड़ रहा है. उम्मीद है कि उसका अधिकृत कानूनी प्रतिनिधि इस नोटिस पर विशेष पीएमएलए जस्टिस एमएस आजमी की अदालत उसकी ओर से अधिकृत जवाब पेश करे. ईडी ने माल्या को बनाया है नए कानून के तहत आरोपी इसी अदालत ने 30 जून को माल्या को यह नोटिस जारी किया था कि वह 27 अगस्त को पेश हो, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी को नए कानून के तहत आरोपित किया था. साथ ही, 9,000 करोड़ रुपए की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में उसके और अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच का विस्तार किया था. इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपनी नवीनतम कार्रवाई के तहत माल्या की 12,500 करोड़ रुपए की संपत्ति तत्काल जब्त करने की भी मांग की थी. हो सकते हैं माल्या की संप...

विजय माल्या को भारत लाने की उल्टी गिनती शुरू, 31 जुलाई को आ सकता है फैसला

नई दिल्ली :  भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये लेकर भागे कारोबारी  विजय माल्या   पर भारतीय एजेंसियों को जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है. सूत्रों का दावा है कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आपको बता दें कि  विजय माल्या   को भारत में प्रत्यर्पण कराने के मामले में 31 जुलाई को अंतिम बहस होनी है. इस दिन  विजय माल्या   के प्रत्यर्पण पर फैसला आने की आने उम्मीद की जा रही है. अंतिम बहस के दौरान 31 जुलाई को सीबीआई और ईडी अधिकारियों से लंदन कोर्ट में पेश रहने के लिए कहा गया है. लंबे समय से चल रही है सुनवाई गौरतलब है कि विजय माल्या के भारत में प्रत्यर्पण को लेकर सीबीआई और ईडी की याचिका पर लंबे समय से सुनवाई चल रही है. सुनवाई के दौरान माल्या ने सीबीआई के गवाहों को लेकर अदालत में सवाल खड़े किए थे. इससे पहले लंदन कोर्ट विजय माल्या को जायदाद जब्त करने के मामले में भी झटका दे चुका है. इसके बाल विजय माल्या ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत में कुछ लोग  उन्हें जबरदस्ती सूली पर चढ़ाने को तैयार हैं. वह अपना प्लान सौंप चुके हैं. बैंकों का पैसा चुकाने के लिए तैयार माल्या ने यह भी कहा कि ...

भगोड़े विजय माल्या पर SBI को बड़ी कामयाबी, MD ने किया खुलासा

नई दिल्ली :  ब्रिटेन की अदालत से गुरुवार को 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार  विजय माल्या  को झटका लगने के बाद एक और जानकारी सामने आई है.  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  के मैनेजिंग डायरेक्टर अरिजित बसु ने शुक्रवार को बताया कि विजय माल्या की संपत्तियों की नीलामी से बैंक ने 963 करोड़ रुपये वसूले हैं. उन्होंने कहा कि माल्या से वसूली के आदेश को लागू करने संबंधी  ब्रिटेन की अदालत  के आदेश से खुशी हुई है. कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरा पैसा वसूलने की उम्मीद बढ़ी है. इससे पहले भी बैंकों ने दिल्ली कोर्ट को बताया था कि भारत में माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान हो चुकी है. 13 बैंकों के हक में फैसला सुनाया आपको बता दें कि  ब्रिटेन की अदालत  ने गुरुवार को भारत के 13 बैंकों के कंसोर्शियम के हक में फैसला सुनाया है. बैंकों के कंसोर्शियम ने लंदन कोर्ट में संपत्ति जब्त करने के लिए अर्जी दी थी. फैसले के तहत यूके हाईकोर्ट के एंफोर्समेंट अधिकारी को विजय माल्‍या की लंदन के पास की संपत्ति में दाखिल होने की अनुमति होगी. कोर्ट के आदेश के अनुसार अधिकारी और उनके साथियों को तेविन में लेडीवॉक और ब्रेंबल लॉज में दाखिल होने की ...

भगोड़ा माल्‍या भारत आने के लिए अचानक बेताब क्‍यों हो गया है? हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्‍ली:  दो साल तक भारत लौटने के मसले पर रहस्‍यमयी चुप्‍पी बनाए रखने के बाद अचानक शराब कारोबारी  विजय माल्‍या  ब्रिटेन से भारत लौटने के लिए बेचैन दिखने लगा है. स्‍वदेश वापसी के लिए भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार दिख रहा है. इसलिए अचानक लंबे अरसे के बाद 26 जून से लगातार वह ट्विटर के जरिये दनादन अपने पक्ष में दलीलें रख रहा है. उसके इस अचानक 'हृदय परिवर्तन' से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि भारतीय बैंकों से कर्ज लेकर उनको ठेंगा दिखाकर यहां से भागने वाला माल्‍या आखिर अब भारत आने का इच्‍छुक क्‍यों है? यह सवाल इसलिए भी बड़ा है क्‍योंकि ब्रिटेन के कानूनों की आड़ में अभी तक वह भारत नहीं लौटने के हरसंभव प्रयास करता रहा है. ऐसे में अब आखिर कौन सा दबाव उस पर आ गया है कि अचानक भारत लौटने की रट लगाने लगा है? नए कानून की नकेल दरअसल इसके पीछे भारत का एक नया कानून माना जा रहा है, जिसको बड़े बैंक ऋण डिफॉल्टरों पर नकेल कसने के लिए बनाया गया है. इसी कारण बीते 22 जून को भारत ने इस नये कानून के तहत बड़े बैंक ऋण डिफॉल्टरों पर नकेल कसने की दिशा में पहला कदम उठाया. इसी के तहत प्रवर्त...

भारत लौटना चाहता है विजय माल्या, बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार, ये है प्लान

नई दिल्ली:  भगोड़ा घोषित हो चुके विजय माल्या आखिरकार भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार हैं. वह भारत लौटना चाहते हैं और कर्ज चुकाना चाहते हैं. इसके लिए विजय माल्या ने एक बयान जारी किया है. कर्ज नहीं चुकाने के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए विजय माल्या ने कहा कि वह कर्ज चुकाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. विजय माल्या ने यह भी कहा कि वह कर्ज चुकाने के लिए पहले से ही तैयार थे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली. माल्या के मुताबिक, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को 15 अप्रैल 2016 में चिट्ठी लिखी थी. लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला. अब माल्या ने 22 जून को कर्नाटक हाईकोर्ट में अपील की है कि उसे 13900 करोड़ की संपत्ति बेचने की इजाजत मिले. कोर्ट से मांगी इजाजत विजय माल्या ने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि उन्होंने इक वक्त ही क्यों अपना बयान जारी किया है, तो इसकी वजह यही है कि UBHL और माल्या ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कर्ज चुकाने के लिए संपत्ति बेचने की मंजूरी की ऐप्लीकेशन दी है. आपको बता दें, पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत से भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्या...