Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Home Remedies

तंबाकू छोड़ने के लिए करें घरेलू उपाय और जगाए रखें अपनी...

नई दिल्लीः  तंबाकू सेहत के लिए सबसे बुरी आदत हैं जिसके बाद भी लोग इससे परहेज नहीं कर पाते हैं. तंबाकू के अब कई प्रकार है. इनमें गुटका भी तंबाकू के रूप में ही होता है, जिसमें सुपारी और कत्था के साथ अन्य केमिकल का उपयोग कर बनाया जाता है. यह कैमिकल धीरे-धीरे असर करता है और गलत प्रभाव शरीर पर डालता है. तंबाकू से सबसे बड़ा खतरा कैंसर का होता है. मुंह के कैंसर की सबसे बड़ी वजह तंबाकू को ही माना जाता है. खाते वक्त आप यह सब नहीं सोचते लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यह आपके लिए कितना हानिकारक हो सकता है. हालांकि तंबाकू को काफी लोग छोड़ने की इच्छा रखते हैं. लेकिन वह इसे आसानी से छोड़ नहीं पाते है. उनकी आदत उन्हें ऐसा नहीं करने पर मजबूर कर देती है. कभी-कभी तंबाकू छोड़ने के लिए डॉक्टर महंगे इलाज बताते हैं जिससे वह आसानी से नहीं छोड़ पाते हैं. तंबाकू छोड़ने के कई घरेलू उपाय हैं, जिसे आजमाने से आसानी से तंबाकू को छोड़ा जा सकता है. हालांकि तंबाकू छोड़ने के लिए सबसे बड़ी चीज इच्छाशक्ति है जो सबसे बड़ी जरूरत होती है. अगर आप इच्छा शक्ति जगाए रखेंगे तो यह जरूर हो सकता है. तम्बाकू खाने के नुकसान. लगातार ...

मुंह के छालों से हैं परेशान तो 10 मिनट में मिल सकता है आराम...

दिल्लीः  मुहं के छाले से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. मुंह के छाले के कई कारण हो सकते हैं. यह एलर्जी, हॉर्मोन्स में बदलाव, पेट के इंनफेक्शन से हो सकता है. यही नहीं दांत से मुंह के अंदर खरोंच लगना या किसी कारण बस गाल कटने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं. हालांकि मुंह के छाले के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन संभवतः मुंह के छालों का मुख्य कारण यह होता है. मुंह के छाले से खाने-पीने में काफी परेशानियां होती है. अधिकतर यह गालों के अंदर होते हैं. मुंह के छाले को चिकित्सीय भाषा में कैंकर सोर्स भी कहा जाता है. मुंह के छाले कभी-कभी अधिक परेशानियां भी करते हैं. हालांकि यह ज्यादातर कम समय के लिए होते हैं. लेकिन कभी-कभी यह काफी समय तक तकलीफ देते हैं. अगर छालों के साथ-साथ बुखार भी आता है तो ठीक होने में तीन हफ्ते लग सकते हैं. अगर खाने निगलने में परेशानियां हो रही हो तो आप डॉक्टर से मिल सकते हैं. हालांकि मुंह के छाले ज्यादातर खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाते हैं. इसके लिए इलाज की जरूरत भी नहीं पड़ती है. दर्द से आराम पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं. पेट से इनफेक्शन से यह ज्यादा होता है इस...