नई दिल्ली : कर्नाटक की दो विधानसभा सीट और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए शनिवार सुबह से वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान शाम को 6 बजे तक चलेगा. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है. आम जनता के साथ प्रदेश के राजनेता भी सुबह सवेरे मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं. एक हजार से ज्यादा मतदान केंद्र संवेदनशील कर्नाटक उपचुनावों के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि कुल 1502 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त सुरक्षाबल और पुलिस को तैनात किया गया है. 9.05 बजे : बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी सुबह बूथ नंबर 150 पर मतदान करने के लिए पहुंचे. 8.50 बजे : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शिमोगा में शिकारीपुरा में वार्ड संख्या 132 में मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए पहुंचे. 8.10 बजे : पोलिंग बूथ पर मतदान करने से पहले पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मैं 101 फीसदी आश्वस्त हूं कि मेरा बेटा बीएस राघवेंद्र ही इन चुना...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.