जयपुर : मंडोर की एक गौशाला में विशेष आपरेशन थिएटर बनाकर पांच गायों का मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया है. इनमें से तीन गाय ठीक से देख पा रही हैं और आने वाले दिनों में करीब सौ गायों का आपरेशन किया जाएगा. देश में पहली बार किसी गौशाला में गायों के आपेरशन की ऐसी व्यवस्था की गई है. जोधपुर के पास मंडोर में स्थित पन्नालाल गौशाला देश की पहली गौशाला है, जहां यह सुविधा हाल ही में शुरू की गयी है. गौशाला में पिछले महीने पांच गायों के मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया. गौशाला प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष सालगराम टाक ने बताया कि गायों के मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए विशेष आपरेशन थियेटर बनाया गया है. इसमें पिछले माह आयोजित पहले शिविर में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (बीकानेर) में नेत्र रोग विभाग के प्रमुख सुरेश कुमार झीरवाल की टीम ने आपरेशन किए. टांक ने बताया कि पहली बार पांच गायों के मोतियाबिंद का आपरेशन किया गया जिनमें से तीन बिलकुल सही ढंग से देख पा रही हैं. जयपुर: 32 से बढ़कर 50 हुए जीका के मरीज, गर्भवती महिलाओं को क्षेत्र से बाहर रहने के निर्देश! डा झीरवाल ने बताया कि उनकी टीम इस...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.