Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jindal bridge

हिसार : फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने रौंदा, 5 की मौत

देर रात फ्लाईओवर का काम खत्म कर थके हुए मजदूर फुटपाथ पर ही सो गए. कुछ वक्त बाद ही एक तेज रफ्तार कर आई और मजदूरों को कुचल दिया. हिसार (रोहित कुमार):  हरियाणा के हिसार जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिले में एक फ्लाईओवर की मरम्मत का काम करने के बाद फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर कार चालक ने गाड़ी चढ़ा दी. इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हूई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, देर रात फ्लाईओवर का काम खत्म कर थके हुए मजदूर फुटपाथ पर ही सो गए. कुछ वक्त बाद ही एक तेज रफ्तार कर आई और मजदूरों को कुचल दिया, मजदूरों को कुचलने के बाद कार 70 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई. इस दौरान पुल पर आ रही एक और आर्टिका कार सड़क पर फैले तेल के ड्रमों और खड़ी मशीन से टकरा गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात लगभग 2 बजे की है. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर बिहार के निवासी हैं.