Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ball tampering

बॉल टैंपरिंग विवाद : स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट पर जारी रहेगा बैन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने सीए से खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी. सीए ने इस पर विचार करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन फैसला इन खिलाड़ियों के पक्ष में नहीं हो पाया है. मेलबर्न :  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने  स्टीव स्मिथ , डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट के ऊपर  बॉल टैंपरिंग मामले  में लगे प्रतिबंध को जारी रखने के फैसला लिया है. इन तीनों खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में  गेंद से छेड़छाड़  के कारण प्रतिबंध लगा था. स्मिथ और वॉर्नर पर सीए ने एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध है. इसके बाद से इन खिलाड़ियों के बैन को हटाने के लिए कई कोशिशें भी हुई थीं, लेकिन इनकी वापसी नहीं हो पाई. अब सीए के अंतरिम चेयरमैन अर्ल एडिंग्स का कहना है कि प्रतिबंध कम किए जाने से प्रतिबंधित खिलाड़ियों और पूरी आस्ट्रेलियाईटीम पर दबाव बढ़ सकता है. इस मामले की जांच के लिए गठित की गई स्वतंत्र समिति ने विवाद के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हर हाल में जीत हासिल करने की संस्कृति को जिम्मेदारी ठहराया था....