Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Reserve Bank of India

सितंबर के पहले हफ्ते में लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे बैंक, ये है हकीकत

नई दिल्ली :  सितंबर के पहले हफ्ते में बैंकों की लगातार पांच दिन की छुट्टी रहेगी. इससे बैंक के काम में काफी परेशानी होगी, यहां तक कि फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा. कुछ न्यूज वेबसाइट और समाचार चैनल्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. इस खबर को देखने के बाद काफी यूजर्स परेशान हैं. जबकि हकीकत यह नहीं है. यह एक महज अफवाह है. खबरों में किया जा रहा यह दावा खबर में बताया जा रहा है कि एक सितंबर यानी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. दो सितंबर को रविवार और 3 सितंबर को  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. खबरों में बताया जा रहा है कि 4 और 5 सितंबर को  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पेंशन से जुड़ी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आरबीआई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. ऐसे में बैंक में बंद रहेंगे. कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि इससे बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होगा और कैश की किल्लत होगी. यह है हकीकत सितंबर के शुरुआत में लगातार चार या पांच दिन बैंक बंद रहने की खबर अफवाह है. आपको बता दें कि 1 सितंबर को महीने का पहला शनिवार है. पहले शनिवा...

'Cash on Delivery' पर RBI का सबसे बड़ा खुलासा, खतरे में ई-कॉमर्स कारोबार!

नई दिल्ली:   ई-कॉमर्स कारोबार  का सबसे अहम पेमेंट ऑप्शन  कैश ऑन डिलीवरी , आधे से ज्यादा कारोबार इसी पेमेंट ऑप्शन से चलता है. लेकिन, भारतीय रिजर्व बैंक ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है. आरबीआई के खुलासे के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ई-कॉमर्स कारोबार सिमट कर रह जाएगा. दरअसल, एक आरटीआई के जवाब में आरबीआई ने ई-कॉमर्स के सबसे पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन  कैश ऑन डिलिवरी  को गैरकानूनी बताया है. आरबीआई के मुताबिक, कैश ऑन डिलीवरी 'रेगुलेटरी ग्रे एरिया' हो सकता है. कैश ऑन डिलीवरी से चलता है आधा कारोबार आपको बता दें, देश में ई-कॉमर्स कंपनियों का आधा कारोबार कैश ऑन डिलीवरी से चलता है.  फ्लिपकार्ट, अमेजॉन और दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  अपने ग्राहकों से थर्ड पार्टी वेंडर्स की तरफ से सामान की डिलिवरी के वक्त कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा देते हैं. आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में बताया, 'एग्रिगेटर्स और अमेजॉन-फ्लिपकार्ट जैसी पेमेंट इंटरमीडियरीज पेमेंट्स ऐंड सेटलमेंट्स सिस्टम्स एक्ट, 2007 के तहत अधिकृत नहीं हैं.' एक्ट में नहीं है कैश ऑन डिलीवरी का जिक्र इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, पेमेंट्स ऐंड ...