नई दिल्ली (सौरभ सुमन): घरेलू एयरलाइंस विस्तारा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं और आपकी फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट या इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से है, लेकिन भारी जाम की वजह से आपकी फ्लाइट मिस हो जाती है तो घबराएं नहीं. विस्तारा एयरलाइंस आपको अगली फ्लाइट में सीट उपलब्ध होने पर जगह देगी. एय़रलाइंस ने ऐसा गुड़गांव से दिल्ली की ओर भारी संख्या में आ रहे वाणिज्यिक वाहनों से लगने वाले जाम को देखते हुए ऐसी सुविधा की घोषणा की है. विस्तारा ने इसकी घोषणा अपने टि्वटर अकाउंट पर की है. कंपनी ने कहा है कि नेशनल हाइवे-8 पर गु़ड़गांव से दिल्ली की तरफ आने वाले वाहनों से जाम लगने की स्थिति हो गई है. हम उन ग्राहकों को जो फ्लाइट मिस कर गए हैं, उन्हें अगली फ्लाइट में सीट की उपलब्धता के अनुसार जगह दी जाएगी. एय़रलाइंस इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या किराया नहीं लेगी. इससे पहले एय़रलाइंस ने अपने ग्राहकों से निवेदन किया है कि भारी जाम की स्थिति को देखते हुए आप समय से पहले चेक इन कर लें, ताकि समय से सुरक्षा जांच पूरी की जा सके. इससे आपको ही सुविधा ह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.