Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरकारी अस्पताल

गर्भवती महिला ने डॉक्टरों पर लगाया बच्ची को जन्म देने से पहले उसे पीटने का आरोप

नई दिल्ली:  एक 22 वर्षीय महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे सरकार द्वारा संचालित अस्पताल डॉक्टर हेडगेवार आरोग्य संस्थान के प्रसूति गृह में एक बच्ची को जन्म देने से पहले कथित रूप से पीटा गया. बुलबुल आरोड़ा के परिवार वालों का कहना है कि जब डॉक्टरों को ये पता चला कि ये उनका तीसरा गर्भ है, तो गुस्से से आग-बबूला हो गए. उन्होंने अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है. परिवार के अनुसार शनिवार के दिन बुलबुल को दर्द होने के बाद वो उसे अस्पताल ले गए. वहां उसे प्रसूति गृह में ले जाया गया. उनका आरोप है कि सबसे पहले तो डॉक्टर ने परिवार नियोजन को नजरअंदाज करने के लिए उन पर भद्दे कमेंट किए. दर्द में होने के बावजूद डॉक्टरों ने कथित रूप से उन्हें मुक्का भी मारा. पुलिस से शिकायत  महिला के ससुर सत्य प्रकाश अरोड़ा ने कहा, 'बच्चे का जन्म सुबह 11:20 बजे हुआ, लेकिन हमें दोपहर 1:30 बजे जानकारी दी गई. जब मेरी पत्नी अंदर उसे देखने गई, मां और बच्ची को कपड़े से ढंका भी नहीं गया था. उसके बाद बुलबुल ने इस दुर्व्यवहार के बारे में बताया....