नई दिल्ली: दिवाली के पांच दिनी त्योहार का आखिरी दिन भाई दूज आज (9 नवंबर) बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. गोवर्धन के अगले दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. भ्रातृ द्वितीया (भाई दूज) कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला पर्व है, जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं. इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और उनके लंबे जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं. इसके बाद भाई भी अपनी बहन को भेंट स्वरूप कुछ उपहार देते हैं. क्या है कथा कथा भगवान सूर्यदेव की पत्नी छाया हैं जिनकी दो संतान हुई यमराज तथा यमुना. यमुना अपने भाई यमराज से अत्यधिक प्रेम करती थी. वह उनसे सदा यह निवेदन करती थी वे उनके घर आकर भोजन करें, लेकिन यमराज अपने काम में इतना व्यस्त कि उन्हें समय ही नहीं मिलता था और जिस कारण वह यमुना की बात को टाल जाते थे. एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन करने के लिए बुलाया तो यमराज मना न कर सके और बहन के घर चल पड़े. रास्ते में यमराज ने नरक में रहने वाले जीवों को मुक्त कर दिया. भाई को देखते ही यमुना बहुत हर्षित हु...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.