रायपुर : छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे.भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रदेश में राहुल की पांच सभाएं वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.