सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलाया जाएगा. नई दिल्ली: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलाया जाएगा. उन्हें इसके लिए समन भेजा गया है. थरूर को सात जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है. शशि थरूर पर सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. साथ ही उन पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस द्वारा फाइल चार्जशीट को देखने के बाद पांच जून को कोर्ट ने थरूर पर केस चलाने की मंजूरी दी है. पुलिस ने दाखिर की थी 3000 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने 14 मई को शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा कि थरूर को साढ़े चार साल पुराने मामले में आरोपी के तौर पर तलब किया जाना चाहिये. उसने दावा किया कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं. सुनंदा पुष्कर केसः शशि थरूर ने आरोपपत्र को बताया बेतुका, बोले-'डटकर करूंगा मुकाबला' दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 3000 पन्नों के आरोप पत्र...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.