Skip to main content

सुनंदा पुष्कर मामला: शशि थरूर पर बतौर आरोपी चलेगा केस, 7 जुलाई को होगी पेशी


सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलाया जाएगा.








नई दिल्ली: सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलाया जाएगा. उन्हें इसके लिए समन भेजा गया है. थरूर को सात जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है. शशि थरूर पर सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. साथ ही उन पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस द्वारा फाइल चार्जशीट को देखने के बाद पांच जून को कोर्ट ने थरूर पर केस चलाने की मंजूरी दी है.

पुलिस ने दाखिर की थी 3000 पन्नों की चार्जशीट
दिल्ली पुलिस ने 14 मई को शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा कि थरूर को साढ़े चार साल पुराने मामले में आरोपी के तौर पर तलब किया जाना चाहिये. उसने दावा किया कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं.

सुनंदा पुष्कर केसः शशि थरूर ने आरोपपत्र को बताया बेतुका, बोले-'डटकर करूंगा मुकाबला'

दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 3000 पन्नों के आरोप पत्र में शशि थरूर को एकमात्र आरोपी के तौर पर नामजद किया है. पुलिस ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की. थरूर के घरेलू नौकर नारायण सिंह को मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह बनाया गया है.




View image on Twitter






 ANI @ANI


Sunanda Pushkar death case: Shashi Tharoor summoned by Patiala House court, asked to appear before it on July 7.







कांग्रेस नेता पर आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता) और 306 (आत्महत्या के लिये उकसाने) के आरोप लगाए गए हैं.  धारा 498 ए के तहत अधिकतम तीन साल के कारावास की सजा का प्रावधान है जबकि धारा 306 के तहत अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है.

दिल्ली पुलिस ने एक जनवरी 2015 को आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. शशि थरूर को इस मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

एयरपोर्ट पर हुआ था झगड़ा
थरूर से वर्ष 2010 में विवाह करने वाली पुष्कर को दिल्ली के लीला पैलेस होटल में 17 जनवरी 2014 को रहस्यमयी हालत में मृत पाया गया था. माना जा रहा है कि इस मामले में शशि थरूर के खिलाफ सबसे अहम सबूत दिल्ली एयरपोर्ट पर थरूर और सुनंदा के बीच हुआ विवाद ही रहा. जानकारी के मुताबिक सुनंदा पुष्कर और थरूर के बीच त्रिवेंद्रम से दिल्ली आ रही फ्लाइट में इस कदर झगड़ा हुआ था कि दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही सुनंदा ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था.

'मुझे जीने की कोई इच्छा नहीं', मौत से 9 दिन पहले सुनंदा ने थरूर को किया था ई-मेल: पुलिस

एयरपोर्ट के बाथरूम में उन्होंने खुद को करीब 45 मिनट बंद रखा था जबकि बाहर थरूर दरवाजा खोलने की मिन्नतें कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज को पहले ही जब्त कर लिया था.



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...