Skip to main content

Posts

Showing posts with the label झारखंड

चतरा: हाथियों से परेशान हुआ दर्जनों गांव, फसल और कच्चे मकानों को किया बर्बाद

    चतरा:  इन दिनों झारखंड चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में दर्जनों गांव के लोग हांथियो के आतंक से परेशान हैं. कल देर रात हाथियों के झुंड ने सराड़ू गांव के धमनाटाड़ में करीब 19 एकड़ में लगी धान एवं आलू की फसल को रौंद डाला. वहीं, कल शाम में ही हाथियो की टोली ने चार कच्चे मकानों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. क्षतिग्रस्त मकानों मे सराड़ू धमनाताड़ के तीन लोगों का कच्चा मकान भी शामिल है. वहीं, करीब हाथियों द्वारा 13 लोगों के फसलों को भी बर्बाद कर दिया गया है. घटना की सूचना पाकर टंडवा वन क्षेत्र पदाधिकारी  वन कर्मियों की एक टीम को भेजा है और फिलहाल हाथियो का झुंड को भगाने में ग्रामीण और वनकर्मी दोनों जुटे हैं. फिलहाल राहम क्षेत्र के जंगलों में हांथियो का झुंड देखा गया है. दरअसल पिछले एक माह से हाथियो का झुंड और लगातार टंडवा प्रखण्ड क्षेत्र में घूमते हुए नजर आते हैं. हाथियों का यह झुंड गरीब किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और मिट्टी के घरों को तोड़ रहे हैं. रात को किसी अनहोनी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. वहीं, वन विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को एहतियात के तौर...

झारखंडः नक्सली बन लोगों को धमकी देकर मांगता था लेवी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  चाईबासाः   झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के कई इलाकों मेंनक्सली के नाम पर लोगों को धमकाने, रंगदारी मांगने और लेवी मांगने वाले एक फर्जी नक्सली का पर्दाफाश किया गया है. बताया जाता है कि पूरा गैंग नक्सलियों के नाम पर दहशत फैलाने का काम करता था. साथ ही बड़े-बड़े लोगों से लेवी मांग करता था. लेकिन पुलिस ने गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोइलकेरा जैसे इलाकों में माओवादियों के नाम पर पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने का एक गैंग काम कर रहा था. झारखंड बंद का आह्वान, लेवी और रंगदारी मांगने वाले एक फर्जी नक्सली वरूण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि वरूण महतो पूरे हाईटेक तरीके से लेवी मांगता था. वह इसके लिए एक मोबाइल एप फन एंड फक्शन के जरिए अपनी आवाज को बदलता था. वह फोन पर कभी लड़की की आवाज में तो कभी लड़के के आवाज में फोन पर धमकता था. वहीं, डराने के बाद लेवी या रंगदारी की मांग करता था. उसके इसी अंदाज से पिछले तीन-चार साल से वह माओवादियों के नाम पर पोडाहाट इलाके में दहशत फैला रखा था. उसपर किसी को थोड़ा भी संदेह नहीं हो पा रहा था, लेकिन ह...

मिसाल है वाजपेयी का यह फैसला, बिना किसी विवाद के बनाए थे 3 नए राज्य

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की खासियत थी कि वह राजनीति में व्यावहारिक आम राय बनाते थे. यह उस वक्त भी साबित हुआ था जब उनकी सरकार में शांतिपूर्ण ढंग से तीन नए राज्यों - छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड - का गठन हुआ था. छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड का गठन क्रमश: एक नवंबर, नौ नवंबर और 15 नवंबर 2000 को हुआ था. छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश, उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश और झारखंड को बिहार से अलग कर राज्य बनाया गया था. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी बगैर किसी परेशानी के तीनों राज्यों के गठन के लिए वाजपेयी की काबिलियत की तारीफ की थी. उन्होंने एक ब्लॉग में लिखा था, ‘वाजपेयी जी के कार्यकाल में एनडीए ने तीन बड़े राज्यों - मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार - को विभाजित कर तीन नए राज्य - छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड - बनाए थे और कोई परेशानी नहीं हुई थी.’ पिछले महीने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीन राज्यों के गठन में वाजपेयी की भूमिका की तारीफ की थी. मालूम हो कि लंबी बीमारी के बाद कल शाम 93 वर्ष की आयु में वाजपेयी का एम्...

झारखंड: एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड, 5 फंदे पर झूले और एक ने कूदकर दी जान

हजारीबाग:  झारखंड के हजारीबाग में एक ही परिवार के छह लोगों ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस के मुताबिक खजांची तालाव इलाके में परिवार के लोगों ने फंदे पर झूलकर जान दे दी. मामला सदर थाना क्षेत्र का है. पुलिस का कहना है कि पांच लोगों ने फंदे पर झूलकर जान दी है और एक ने छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है. हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र स्थित खजांची तालाब के पास पहुंची तो उसे एक सुसाइड नोट भी मिला है. आसपास के लोगों का कहना है कि इलाके में एक मारवाड़ी परिवार थे, उनकी सूखे फलों की दुकान है. पूरा परिवार कारोबार में भारी नुकसान झेल रहा था. इस वजह से पूरे परिवार में कलह के हालात थे. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं परेशानियों से तंग आकर पूरे परिवार ने सुसाइड का रास्ता चुना है. हालांकि पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच में जुटी है. मरने वालों की पहचान मरने वालों में महावीर माहेश्वरी 70 साल, उनकी पत्नी किरण माहेश्वरी 65 वर्ष, उन दोनों का बेटा नरेश अग्रवाल 40 वर्ष, उसकी पत्नी प्रीति अग्रवाल 38 वर्ष, उन दोनों के दो बेटे बेटी जिनका नाम अमन अग्रवाल 8 वर्ष व अंजलि 6 वर्ष है. मालूम हो कि करीब तीन सप्ताह...