Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Loan

ऑटो लोन ले रहे हैं तो रखें इस बात का ध्यान, होगा मोटा मुनाफा

नई दिल्ली: हर इंसान की जिंदगी में अपना घर और गाड़ी काफी महत्वपूर्ण होता है. कुछ लोग घर खरीदने के बाद कार खरीदते हैं तो कुछ किराए पर रहते हुए भी. लेकिन यहां इन दोनों तरह के लोन की प्रकृति में अंतर है. होम लोन अगर आप लंबे समय के लिए लेते हैं तो यह आपके लिए सुविधाजनक है, क्योंकि घर कीमत आगे चलकर बढ़ती ही जाती है. लेकिन गाड़ी खरीदने के लिए जो आप ऑटो लोन लेते हैं, इसमें खास ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके कार की कीमत घटती चली जाती है. जानकारों का मानना है कि ऐसे में लंबे समय (5 से 7 साल तक) के लोन की बजाए 3 से 5 साल तक के लोन पर विचार किया जाना चाहिए. हां, आपकी ईएमआई थोड़ी ज्यादा जरूर हो जाती है, लेकिन आपको ब्याज के रूप में देय राशि में थोड़ी राहत मिल जाती है. ऑटो लोन लेने के समय न सिर्फ ब्याज दर पर ध्यान दें बल्कि इसके पीछे छिपे अन्य लागत यानी प्रोसेसिंग फीस पर भी नजर डालें. इसके बाद ही तुलनात्मक कैलकुलेशन के हिसाब से अपना बैंक या वित्तीय संस्थान चुनें. आम तौर पर त्योहारी सीजन में बैंक कई तरह के ऑफर भी पेश करते हैं. मसलन किसी निश्चित तारीख तक वो प्रोसेसिंग फीस नहीं लेते या राशि में कमी क...

महाराष्ट्र: लोन के बदले किसान की पत्नी से सेक्स की डिमांड, बैंक मैनेजर फरार

महाराष्ट्र के बुलढाड़ा में बैंक मैनेजर द्वारा एक किसान की पत्नी से लोन के बदले सेक्स की डिमांड करने का मामला सामने आया है. किसान की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर की तलाश शुरू कर दी है. बैंक के चपरासी मनोज चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया गया है. बैंक मैनेजर और बैंक के चपरासी दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. किसान की पत्नी ने मैनेजर के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है. पुलिस के मुताबिक, बुलढाड़ा में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के मैनेजर राजेश हिवासे की तलाश के लिए पुलिस टीमें वर्धा और नागपुर भेजी गई हैं. नागपुर और वर्धा में आरोपी बैंक मैनेजर का घर है. पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता किसान परिवार बुलढाणा ज़िले के मलकापुर तहसील में पड़ने वाले दताला गांव का रहने वाला है. किसान दंपति बीज और बुआई के लिए कृषि लोन लेने बैंक की दाताला शाखा पहुंचे. कागज़ात की जांच करने के बाद मैनेजर ने अपना मोबाइल नंबर किसान को दे दिया. इसके बाद मैनेजर ने किसान के घर बैंक के चपरासी मनोज चव्हाण को भेजा. मनोज ने किसान की पत्नी को मैनेजर से फोन पर बा...