Skip to main content

Posts

Showing posts with the label T20 series

मैदान पर स्लेजिंग के ‘खेल’ के कारण भी रोमांच पैदा करती है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज, जानिए 7 रोचक किस्से

ऑस्ट्रेलिया को स्लेजिंग का मास्टर माना जाता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रिकेट तो शानदार खेलती ही है. साथ ही विपक्षी टीमों को स्लेजिंग का शिकार भी बनाती है. नई दिल्ली :  भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच मुकाबला बुधवार यानि 21 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. तकरीबन दो महीने तक चलने वाली इस सीरीज का आगाज टी-20 मैच के साथ ब्रिस्बेन में होगा. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले  विराट कोहली  ने कहा था कि मुझे लगता कि यह (छींटाकशी नहीं की नीति) उनका बेहद निजी मामला है. लेकिन जब मैदान पर बहस में शामिल होने या जिसे लोग झगड़ा नाम दे देते हैं, उसकी बात है तो मुझे इस तरह की किसी कहासुनी के बिना खेलना अच्छा लगेगा. विराट ने कहा था कि मैं खुद की स्थिति से खुश हूं. मुझे निजी तौर पर अब इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. मेरे कहने का मतलब है कि मुझे अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है. मैं बिना किसी प्रेरणा के खेल सकता हूं. अपने करियर के शुरुआती वर्षों के दौरान मुझे जो अहसास होता था वे बेहद अपरिपक्व चीजें थी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को इस पर विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी ...

ब्रिस्बेन टी-20 : मुकाबले से पहले VIDEO में देखिए, टीम इंडिया की तैयारी और मस्ती

आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया ने किस तरह तैयारी की है. इसके साथ ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में जमकर मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं. ब्रिस्बेन :  पिछले दो विदेशी दौरों पर खराब खेल के कारण आलोचना का शिकार होने वाली भारतीय टीम का  इस साल का आखिरी विदेशी दौरा बुधवार (21 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहा है. दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच गाबा स्टेडियम में खेलेंगी . भारत ने हाल ही में अपने घर में टी-20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को मात दी. इस सीरीज में भी वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ  विराट कोहली  ने आराम किया था. कोहली अब इस सीरीज के लिए टीम में वापस आ चुके हैं. भारतीय टीम काफी मजबूती के साथ इस सीरीज में उतर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय ऐसे दौर से गुजर रही जहां वो अपनी ख्याति के अनुरूप दिखाई नहीं दे रही है. इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिब...

VIDEO: जसप्रीत बुमराह के नेट पर शॉट देख फैन्स बोले- नंबर 4 के लिए हैं तैयार

21 नवंबर को खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए देखा गया. नई दिल्ली:  आजकल की क्रिकेट की टीमों पर नजर डालें तो पता चलता है कि अब टीमों में टेलेंडर खत्म होते जा रहे हैं. अब टीम के अंतिम बल्लेबाज तक ठीक-ठाक बल्लेबाज कर लेते हैं. इंग्लैंड की टीम हो या अफगानिस्तान की, दक्षिण अफ्रीका की टीम हो या पाकिस्तान की. 11वें नंबर तक बल्लेबाज अब बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं. बहुत से मौकों पर यह देखने को भी मिला है कि निचला क्रम या गेंदबाज भी शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला देते हैं. टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों ने कई मौकों पर शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है. लेकिन स्पिनर यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज बल्लेबाजी करने में एकदम अक्षम लगते हैं. इसी बात को महसूस करते हुए लगता है ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया. INDvsAUS: 21 नवंबर से शुरू हो रहा है ऑस्ट्रेलिया दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, टेलिकास्ट टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी...