Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Don Bradman

जन्मदिन विशेष: ब्रैडमैन ने 3 ही ओवर में लगा दिया था शतक, जानें कैसे किया था ये कमाल

नई दिल्ली:  ऑस्ट्रेलिया के  सर डॉन ब्रैडमैन  का 110वां जन्मदिन है. उन्हें आज भी क्रिकेट का महानतम बल्लेबाज माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने अपनी टीम को क्रिकेट के शीर्ष पर पहुंचाया और कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए जिन्हें आज भी तोड़ा नहीं जा सका है. इन रिकॉर्ड टूटना आज भी सपना ही लगता है. इनमें एक रिकॉर्ड बहुत ही खास है जिसके बारे में आज के बल्लेबाज सोच भी नहीं पाते. डॉन ब्रेडमैन का 1931 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर उसके बारे में सोचना भी नामुमकिन लगता है. 1931 में ब्लैकहीथ इलेवन और लिथगो के बीच हुआ था. ब्रेडमैन इस मैच में वेंडल बेल के साथ ब्लैकहीथ की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे थे. उन दिनों ब्रेडमैन शानदार फॉर्म में चल रहे थे. ब्रेडमैन ने इस मैच में 256 रन जड़े थे. जिसमें 14 छक्के और 29 चौके शामिल थे. ऐसे बना था तीन ओवर में शतक इसी मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर में शतक जड़कर सभी को चौंका दिया था. उन दिनों एक ओवर 6 गेंदों का नहीं 8 गेंदों का हुआ करता था. ब्रैड मैन ने इस मैच में अपने पहले ओवर में  33 रन, दूसरे ओवर में 40 रन और तीसरे ओवर में 27 रन बनाए थे.  यह एक न...