Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुरली विजयMurli VijayIndia vs AustraliaCricket Austalia XICounty cricket

VIDEO: फॉर्म में लौटे मुरली विजय ने जड़ा शतक, कम होगी विराट कोहली की टेंशन

सिडनी:  टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर  मुरली विजय  ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाया. वहीं, केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय ड्रेसिंग रूम की चिंता कुछ हद तक कम कर दी है. इंग्लैंड दौरे के बीच से बाहर किए गए मुरली विजय ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्होंने 118 गेंद में शतक बनाकर वापसी का जश्न मनाया. विजय ने पहले 50 रन 91 गेंद में और दूसरे सिर्फ 27 गेंद में बनाए. उन्होंने जैक कार्डर के एक ओवर में 26 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. मुरली विजय ने 132 गेंदों में 97.73 की औसत से 129 रनों की पारी खेली. विजय ने अपनी इस शानदाक शतकीय पारी में 16 चौके और 5 छक्के जड़े. भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाएकादश के बीच यहां खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया. INDvsAUS : चोट के बाद पृथ्वी शॉ हुए एडिलेड टेस्ट से बाहर, ट्रोल होने लगे राहुल-विजय इससे पहले राहुल ने 98 गेंद में 62 रन बनाए, दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 109 रन जोड़े. भारत ने चौथे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में 43.4 ओवर में दो विकेट पर 211 ...