Skip to main content

VIDEO: फॉर्म में लौटे मुरली विजय ने जड़ा शतक, कम होगी विराट कोहली की टेंशन

सिडनी: टीम इंडिया के टेस्ट ओपनर मुरली विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाया. वहीं, केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय ड्रेसिंग रूम की चिंता कुछ हद तक कम कर दी है. इंग्लैंड दौरे के बीच से बाहर किए गए मुरली विजय ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्होंने 118 गेंद में शतक बनाकर वापसी का जश्न मनाया. विजय ने पहले 50 रन 91 गेंद में और दूसरे सिर्फ 27 गेंद में बनाए. उन्होंने जैक कार्डर के एक ओवर में 26 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया.

मुरली विजय ने 132 गेंदों में 97.73 की औसत से 129 रनों की पारी खेली. विजय ने अपनी इस शानदाक शतकीय पारी में 16 चौके और 5 छक्के जड़े. भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलियाएकादश के बीच यहां खेला गया अभ्यास मैच बिना किसी नजीते के शनिवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया.

INDvsAUS: चोट के बाद पृथ्वी शॉ हुए एडिलेड टेस्ट से बाहर, ट्रोल होने लगे राहुल-विजय



इससे पहले राहुल ने 98 गेंद में 62 रन बनाए, दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 109 रन जोड़े. भारत ने चौथे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में 43.4 ओवर में दो विकेट पर 211 रन बनाए. खराब दौर से जूझ रहे राहुल ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. वह फुलटॉस गेंद पर मिडविकेट में कैच देकर पवेलियन लौटे.

इंग्लैंड में गरज रहा मुरली विजय का बल्ला, 3 मैच में बना दिए 300+ रन, टीम में वापसी का दावा ठोका

बता दें कि इंग्लैंड में टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद मुरली विजय ने वहां काफी वक्त तक काउंटी क्रिकेट खेला और शानदार वापसी की. इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद काउंटी चैंपियनशिप में मुरली विजय का बल्ला जमकर गरजा था.  मुरली विजय ने इंग्लैंड में 4 पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद काउंटी क्रिकेट में उन्होंने 3 मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा.

मुरली विजय को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया. मुरली विजय का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है.




View image on Twitter

View image on Twitter





ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर पूरी सीरीज में विराट कोहली के बाद वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. मुरली विजय दूसरे नंबर पर थे. उन्होंने 4 मैचों में 60.42 की औसत से 482 रन बनाए थे.








Embedded video














cricket.com.au

@cricketcomau









Murali Vijay makes the most of his elevation back to opener due to the injury to Prithvi Shaw, hitting 50 against the CA XI.


WATCH LIVE: https://cricketa.us/CAXIvIND18  #CAXIvIND






बता दें कि इसके बाद हनुमा विहारी (नाबाद 15) तीसरे नंबर पर आए और नाबाद रहे.  इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 151.1 ओवर में 544 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे. मोहम्मद शमी ने आखिरी दिन गेंदबाजी नहीं की. उन्होंने 97 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 40 ओवर में 122 रन देकर दो विकेट चटकाए.

हैरी नीलसन ने 170 गेंद में 100 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे. वह विराट कोहली की गेंद पर मिडऑफ में कैच देकर लौटे. निचले क्रम के बल्लेबाजों डेनियल फालिंस (43), ल्यूक रोबिंस (नाबाद 38) और जैकसन कोलमैन (36) ने उम्दा प्रदर्शन किया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...