Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मंदसौर रेप केस

मध्य प्रदेश: मंदसौर गैंगरेप मामले में दो आरोपी दोषी करार, अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

मंदसौर :  मंदसौर की विशेष अदालत ने 26 जून को आठ वर्षीय स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में दो युवकों को मंगलवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.  विशेष न्यायालय की न्यायाधीश निशा गुप्ता ने आठ वर्षीय स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में इरफान ऊर्फ भैयू (20) एवं आसिफ (24) को संबंधित धाराओं में दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है. लोक अभियोजक बी एस ठाकुर ने बताया कि अदालत ने हाल ही में शुरू किए गए आईपीसी की धारा 376 डीबी के तहत दोनों आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. इस धारा के तहत 12 वर्ष से कम साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार करने पर मृत्युदंड की सजा का प्रावधान है. 'बच्ची को लड्डू खिलाने का लालच देकर अगवा किया गया था' उन्होंने कहा कि मंदसौर में इस आठ वर्षीय बच्ची को 26 जून की शाम लड्डू खिलाने का लालच देकर उस वक्त अगवा किया गया था जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रही थी. सामूहिक बलात्कार के बाद कक्षा तीन की इस छात्रा को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला भी किया गया था. वह 27 जून की...

मंदसौर रेप केस : सरकार ने भेजे 5 लाख, पीड़िता के पिता ने कहा- 'पैसे नहीं आरोपी की फांसी चाहिए'

मंदसौर :   मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 8 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत  का मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है. वहीं, इस मामले में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना ने कहा, 'सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़िता के पिता के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, प्रदेश सरकार द्वारा बच्ची के स्वास्थ्य और पढ़ाई का ध्यान रखा जा रहा है.' उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को सजा दी जाएगी. पैसे नहीं आरोपियों की सजा चाहिए-पीड़िता के पिता राज्य मंत्री की ओर से आए इस बयान के बाद पीड़िता के पिता ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पैसे नहीं अपनी बच्ची के लिए इंसाफ चाहिए. अकाउंट में लाखों ना आए, लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि आगे से कोई भी शख्स ऐसा करने की सोचे भी तो उसकी रूह कांप जाए.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter ANI  ✔ @ANI CM has transferred Rs.5,00,000 in her father's account. H...