Skip to main content

मंदसौर रेप केस : सरकार ने भेजे 5 लाख, पीड़िता के पिता ने कहा- 'पैसे नहीं आरोपी की फांसी चाहिए'

मंदसौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 8 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत का मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है. वहीं, इस मामले में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना ने कहा, 'सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़िता के पिता के खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, प्रदेश सरकार द्वारा बच्ची के स्वास्थ्य और पढ़ाई का ध्यान रखा जा रहा है.' उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को सजा दी जाएगी.

पैसे नहीं आरोपियों की सजा चाहिए-पीड़िता के पिता
राज्य मंत्री की ओर से आए इस बयान के बाद पीड़िता के पिता ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे पैसे नहीं अपनी बच्ची के लिए इंसाफ चाहिए. अकाउंट में लाखों ना आए, लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि आगे से कोई भी शख्स ऐसा करने की सोचे भी तो उसकी रूह कांप जाए.'






ANI @ANI



















ANI @ANI












महिला अत्याचार का गढ़ बन गया है मध्यप्रदेशः राहुल 
इस मामले पर शनिवार को एक ट्विट कर राहुल गांधी ने दुख जाहिर किया था. राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'मंदसौर में आठ साल की बच्ची का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. यह बच्ची जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. इस बच्ची के साथ हुई बर्बरता से व्यथित हूं.' उन्होंने कहा, ' अपने बच्चों की सुरक्षा और गुनाहगारों को त्वरित न्याय की जद में लाने के लिए हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकसाथ आना होगा.' इससे पहले, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंदसौर की जघन्य घटना की भर्त्सना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश महिला विरोधी अपराधों का गढ़ बन गया है.

क्‍या है मामला
बता दें कि मंदसौर में मंगलवार को स्कूल से गायब हुई 7 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी. पीड़ित मासूम के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे. मासूम के चेहरे पर भी कई कट के निशान थे. जिसके बाद छात्रा को मंदसौर से इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था. इंदौर में हुई जांच में बच्ची के साथ यौन हिंसा की पुष्टी की गई है. बता दें पुलिस को बच्ची 12 बजे करीब मंदसौर बस स्टैंड के पीछे लक्ष्मण दरवाजे के पास झाड़ियों में नाले के करीब बदहवास हालत में मिली थी. जिसके बाद बच्ची की हालत देखते हुए पुलिस सबसे पहले बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंची. जहां बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को इंदौर के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...