नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार के बीच तनाव कम होने की खबरों, रुपये में तेजी और क्रूड की कीमतों में नरमी का फायदा शुक्रवार को देश के शेयर बाजार को मिला. गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी दिखाई दी. कारोबारी सत्र के दौरान करीब 10.45 बजे 30 अंकों वाला सेंसेक्स 580 अंक की तेजी के साथ 35,011 अंक पर कारोबार कर रहा था. लगभग इसी समय 50 शेयर वाला निफ्टी 181.60 प्वाइंट के उछाल के साथ 10,562.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. ऑटो इंडेक्स 3.58 प्रतिशत की तेजी आखिरी कारोबारी दिन ऑटो इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है और यह 3.58 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया है. एनर्जी शेयरों में तेज खरीददारी है. इससे पहले चौतरफा खरीददारी से सेंसेक्स 312 अंक चढ़कर 34,744 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी की शुरुआत 82 अंकों के उछाल के साथ 10,462 के स्तर पर हुई. गुरुवार को बाजार में स्थिरता का रुख रहा था और सेंसेक्स 10 अंक के नुकसान के साथ 34,431.97 के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 6.15 अंक गिरकर 10,380.45 के स्तर पर बंद हुआ था. दिग्गजों में छाई रौनक कारोबार के दौरान हैवीव...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.