Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bhojpuri film

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्चना प्रजापति को मिली बॉलीवुड में एंट्री, देखें उनकी Latest Pics

नई दिल्ली:  कई टीवी सीरियल और लगभग 15 भोजपुरी फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुकीं  भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस  अर्चना प्रजापति को बॉलीवुड में एंट्री मिल चुकी है. अब अर्चना को बॉलीवुड फिल्म 'है तुझे सलाम इंडिया' में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा जा सकता है. बातचीत में अर्चना ने बताया कि यह बात बिलकुल सच है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'है तुझे सलाम इंडिया' में सेकेंड लीड रोल के लिए चुना जा चुका है. उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, जो पूरी तरह से सक्सेसफुल रही. उन्होंने बताया कि यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है. बता दें, अर्चना प्रजापति का नाम भोजपुरी फिल्मों में शुमार है. वैसे अर्चना पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्हें बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में देखना काफी दिलचस्प होगा. बता दें, 'है तुझे सलाम इंडिया' में वह एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी. छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करना अर्चना के लिए आसान नहीं रहा. उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा...