Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Adityanath

हनुमान जी दलित नहीं, अनुसूचित जनजाति से हैं : एसटी आयोग के अध्‍यक्ष का नया तर्क

नई दिल्ली/लखनऊ:   उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  बजरंगबली को दलित  बताए जाने के बाद बयानबाजी जारी है. सीएम योगी के बयान के बाद एसटी आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने भगवान को अनुसूचित जनजाति का बताया है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उन्हें किस संदर्भ में दलित कहा है, उनकी परिभाषा को स्पष्ट नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि जनजाति समाज में हनुमान, गिद्ध सब गोत्र होते है. भगवान राम के साथ लड़ाई में जनजाति वर्ग के लोग उनके साथ थे. उन्होंने कहा कि हनुमान जी दलित नही हैं अनुसूचित जनजाति के हैं.   UttarPradesh.ORG News ✔ @WeUttarPradesh # लखनऊ : भगवान हनुमान जी पर मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष नन्द कुमार साय का बयान- अनुसूचित जनजाति में हनुमान गोत्र होता है। हनुमान जी दलित नही हैं अनुसूचित जनजाति के हैं. एक बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे नंद कुमार साय ने गुरुवार (29 नवंबर) को कहा कि जनजातियों में हनुमान एक गोत्र होता है. मसलन तिग्गा है. तिग्गा कुड़ुक में है. तिग्गा का मतलब बंदर होता है. हमारे यहां कुछ जनजातियों में साक्षात हनुमान भी गोत्र है, औ...

संगीत सोम का बड़ा बयान, मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर किया जाए

मुजफ्फरनगर:   योगी सरकार  द्वारा मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने (नया नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) के बाद पूरे देश में शहरों के नाम बदलने की मानो मुहिम शुरू हो गई है. बीजेपी नेता और  सरधना विधायक संगीत सोम  ने कहा कि अभी कई और शहरों के नाम बदले जाएंगे. उन्होंने सरकार से मांग की कि मुजफ्फरनगर का नाम बदल कर लक्ष्मी नगर कर दिया जाए. संगीत सोम ने कहा कि मुजफ्फर अली नाम के एक नवाब ने इस शहर का नाम बदल कर मुजफ्फरनगर कर दिया था. उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत पहले से इसकी मांग करते आ रहे हैं. मुगल शासकों ने यहां की संस्कृति को मिटाने का काम किया. खासतौर से हिंदुत्व पर जबरदस्त हमला किया गया. हमारा काम उस संस्कृति को बचाना है. हमारी पार्टी इस दिशा में काम कर रही है. हाल ही में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया है. सीएम योगी ने बताया कारण, क्यों इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम बदलने को लेकर खुलकर बयान दिया था. उन्होंने इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह को बताते हुए कहा, 'लोग कह रहे हैं क्...