Skip to main content

Posts

Showing posts with the label BIMSTEC Summit 2018

BIMSTEC सम्मेलन: पशुपतिनाथ मंदिर में भारत-नेपाल मैत्री धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली:  नेपाल में चल रहे बिम्स्टेक यानी 'बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन' सम्मेलन का शुक्रवार (31 अगस्त) को दूसरा और आखिरी दिन है. आज सदस्य देशों के नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे. बिम्स्टेक बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे. करीब 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था वाली ये धर्मशाला भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक है. शुक्रवार दोपहर में सम्मेलन खत्म होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार भी इस बैठक में हिस्सा लिया और तमाम नेताओं से मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने एनआरसी विवाद के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से भी मुलाकात की. आपको बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली नेपाल यात्रा के दौरान इसे निर्माण में मदद का एलान किया गया था. भारत ने इस धर्मशाला को बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये की मदद की है. पीएम मोदी इससे पहले पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को आए थे, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था. पीएम मोदी शुक्रवार  (31 अगस्त) जनसभा को भी संबोधत करेंगे. क्या है बिम्सटेक? बिम्सटेक...