Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Prevention of Money Laundering Act

जवाब देने के लिए विजय माल्या को और समय नहीं दिया जाए, ED ने कोर्ट से कहा

मुंबई/ नई दिल्ली :  विजय माल्या मामले में सोमवार को मुंबई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से कहा गया कि विजय माल्या को उसके खिलाफ दायर याचिका का जवाब देने के लिए और समय नहीं दिया जाना चाहिए. इससे पहले सुनवाई शुरू होने पर माल्या के वकील ने अदालत से ईडी के नोटिस का जवाब देने के लिए और समय की मांग की. माल्या के वकील ने बताया कि इस सिलसिले में अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. इस दौरान माल्या के वकील ने उसके मॉरीशस के पता के बारे में भी जानकारी दी. पहले 27 अगस्त को हुई थी सुनवाई आपको बता दें कि अदालत प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर सुनवाई कर रही है.  इससे पहले विजय माल्या को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित करने को लेकर सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने 27 अगस्त को सुनवाई के लिए 3 सितंबर की तारीख तय की थी. दरअसल 9 हजार करोड़ की बैंक लोन की कथित धोखाधड़ी के मामले में कुछ अन्य लोगों ने खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध किया था, इसी के मद्देनजर अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ा दी थी. ANI  ✔ @ANI Vijay Mallya case in Mumbai's PMLA court: Vijay Mallya's lawyer seeks mor...