राम मूर्ति को लेकर शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अहम बैठक की. इस बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित राम मूर्ति और उसके आसपास के डिज़ायन और प्रारूप पर चर्चा हुई. विशाल पाण्डेय, अयोध्या : अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति बनाई जाएगी. राम मूर्ति को लेकर शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अहम बैठक की. इस बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित राम मूर्ति और उसके आसपास के डिज़ायन और प्रारूप पर चर्चा हुई. ज़ी मीडिया के पास प्रस्तावित राम मूर्ति की Exclusive तस्वीरें हैं, जिसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अयोध्या में राम मूर्ति को लेकर यूपी सरकार कितने बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. अयोध्या में 221 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाई जाएगी, जिसमें 20 मीटर ऊंचा चक्र भी होगा. इस मूर्ति के नीचे 50 मीटर का बेस होगा. भगवान श्रीराम के हाथ में धनुष, तीर और तरकश होगा. अयोध्या में सरयू नदी के किनारे सिर्फ राम मूर्ति ही नहीं बनाई जाएगी, बल्कि राम मूर्ति के साथ साथ पूरे इलाके का कायाकल्प किया जाएगा. फोटो : जी न्यूज 50 मीटर ऊंचे बेस/पेडेस्टल के नीचे ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.