Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिपिन रावत

आर्मी चीफ बोले, 'युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें, यह सुनिश्चित करना सेना का उद्देश्य

आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' पठानकोट:  थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि सरकार की नीति है कि कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को निष्प्रभावी कर दिया जाना चाहिए वहीं सेना का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि कश्मीरी युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें. थल सेना प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ जारी है. आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' दो दिवसीय यात्रा पर पठानकोट आए रावत ने यहां दिव्यांग सैनिकों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा, 'घाटी में हमारा ध्यान आतंकवादियों पर है. सेना का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें.’ बिपिन रावत ने कहा कि सेना का तरीका यह है कि वह युवक के परिवार से संपर्क करती है और उनसे कहती है कि वे युवक को आत्मसमर्पण करने के लिए कहें...