नई दिल्लीः आदिवासी कारीगरों द्वारा बनाया गया और पेंट किया हुआ बांस का पंखा इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौजूद अतिविशिष्ट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा क्योंकि समारोह में शिरकत करने वाले सांसदों, मंत्रियों और अन्य गणमान्य अतिथियों को दिये जायेंगे. रक्षा मंत्रालय ने बांस के बनाए गए ऐसे हजारों पंखे खरीदे हैं. आदिवासी उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के सरकार के मकसद से ऐसा कदम उठाया गया है. केंद्रीय अदिवासी मामलों के मंत्रालय के अधीन आने वाले आदिवासी सहकारिता विपणन विकास परिसंघ (टीआरआईएफईडी) ने बांस के ये पंखों की खेप रक्षा मंत्रालय को अपूर्ति करायी है. रक्षा मंत्रालय ही स्वतंत्रता दिवस समारोहका आयोजन करता है. स्वतंत्रता दिवस : दिल्ली मेट्रो और IGI में 600 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात एक पंखे की कीमत 150 रूपये है बांस के बने इन पंखों की पेशकश समारोह में मौजूद मंत्रियों, सांसदो और अन्य अतिविशिष्ट लोगों को किये जायेंगे. टीआरआईएफईडी के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने बताया, "पश्चिम बंगाल के महली आदवासी समुदाय के कलाकारों ने बांस के इन पंखों को बनाया है. इन पंखों पर दोनो तरफ आदिवासी ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.