नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयीकी सेहत गंभीर है, और देश भर में उनके समर्थक उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. साथ ही वो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताए गए पलों और उनसे जुड़ी स्मृतियों को भी एक दूसरे के साथ बांट रहे हैं. उनके साथ लंबे समय तक काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर ने बताया, 'अटल जी की सबसे बड़ी खासियत है कि उनका दिल बहुत बड़ा है. यही वजह है कि ऐसा कोई नहीं, जो उन्हें पसंद न करता हो.' राजेश सिंह सेंगर ने बताया कि दिल्ली में विजय कुमार मल्होत्रा का 75वां जन्मदिन मनाया जा रहा था. इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह मौजूद थे. उन्होंने बताया, 'जब अटल जी के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि विजय कुमार मल्होत्रा हम लोगों के साथ सक्रियता से काम करते हुए जीवन के सौ वर्ष पूरे करेंगे.' इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा, 'आप जानते हैं कि मैंने हम लोगों के साथ क्यों कहा? क्योंकि अगर विजय जी जीवन के सौ स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.