प्रोविडेंस (गयाना) : पेट की मांसपेशियों में जकड़न होने पर कोई भी साधारण क्रिकेटर असहनीय दर्द से बचने के लिए ड्रेसिंग रूम लौट जाता, लेकिन महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसा नहीं किया और दौड़ने से बचने के लिए आठ छक्के जड़े डाले. कप्तान हरमनप्रीत ने 51 गेंद में नाबाद 103 रन की पारी खेली, जिससे भारत ने आईसीसी विश्व टी-20 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन की आसान जीत दर्ज की. हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ''मेरी पीठ में थोड़ी तकलीफ थी. सुबह मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही थी, जब मैं मैदान पर आई तो थोड़ा असहज महसूस कर रही थी और पेट की मांसपेशियों में कुछ जकड़न भी थी.'' जकड़न के बाद हरमनप्रीत को विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी योजना बनाई. दर्द से बचने के लिए बनाया यह प्लान उन्होंने कहा, ''जब शुरू में मैं दो रन दौड़ रही थी तो मुझे थोड़ी जकड़न महसूस हुई. फिजियो ने इसके बाद मुझे दवाई थी और स्थिति थोड़ी ठीक हुई.'' हरमनप्रीत ने कहा, ''इसके बाद मैंने सोचा कि काफी अधिक दौड़ने की जगह अगर मैं बड़े शाट खेल...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.