Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अटल बिहारी वाजपेयीAtal Bihari VajpayeeJawaharlal Nehruindira gandhiRajiv Gandhi

जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि राजीव गांधी की वजह से जिंदा हूं

नई दिल्‍ली:  भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था कि वह 1952 से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन कभी किसी पर कीचड़ नहीं उछाला. वह दरअसल राजनीति में मानवीय मूल्‍यों के पक्षधर थे. इसकी बानगी इसी बात से समझी जा सकती है कि उनके इस देश में आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेहरू-गांधी परिवार के साथ रिश्‍ते सहज रहे, जबकि विचारधारा के स्‍तर पर धुर विरोधी थे. नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों से जुड़े उनके किस्‍सों पर एक नजर: जब राजीव गांधी का आभार प्रकट किया 1987 में अटल बिहारी वाजपेयी किडनी की समस्‍या से ग्रसित थे. उस वक्‍त उसका इलाज अमेरिका में ही संभव था. लेकिन आर्थिक साधनों की तंगी के कारण वह अमेरिका नहीं जा पा रहे थे. इस दौरान तत्‍कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पता नहीं कैसे वाजपेयी की बीमारी के बारे में पता चल गया. उन्‍होंने अपने दफ्तर में वाजपेयी को बुलाया. उसके बाद कहा कि वे उन्‍हें संयुक्‍त राष्‍ट्र में न्‍यूयॉर्क जाने वाले भारत के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर रहे हैं. इसके साथ ही जोड़ा कि उम्‍मीद है कि वे इस मौके का लाभ उठाकर वहां अपना इलाज भी करा ...