Skip to main content

Posts

Showing posts with the label relief material

यदि आप केरल के लोगों की करना चाहते हैं मदद तो रेलवे देगा आपका साथ

नई दिल्ली :  केरल में आई भयानक बाढ़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. रेलवे ने केरल भेजे जाने वाली राहत सामग्री को देश के किसी भी हिस्से से  रेलगाड़ी के जरिए केरल भेजने पर कोई भी शुल्क न लेने का निणय लिया है. केरल के किसी भी स्टेशन के लिए समान बुक कराया जा सकता है. वहीं रेलवे ने विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों को केरल में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए किसी भी तरह का निर्णय लेने के लिए कहा है. केरल की ओर जा रही रेलगाड़ियों के जरिए बिना शुल्क के राहत सामग्री भेजने की व्यवस्था 31 अगस्त तक लागू रहेगी. यात्री गाड़ियों में बुक हो कर जाएगा सामान सभी तरह की यात्री गाड़ियों में मौजूद एसएलआर या पार्सल वैन में राहत समग्री को बुक कर केरल भेजने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. ये निर्णय इस लिए लिया गया है ताकि राहत सामग्री को जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके. वहीं देश के किसी भी हिस्से से सरकारी या अन्य संस्थानों की ओर से राहत कार्यो के लिए सामान बुक कराने पर शुल्क न लेने की बात कही गई है. ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे रेलगाड़ियों के जरिए अधिक से अधिक मात्रा में राहत सामग्र...