नई दिल्ली: वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार का तोहफा मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की विदेश यात्रा का विकल्प खोल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के तहत विदेश जाने का विकल्प देगी. लंबे विचार के बाद इस प्रस्ताव को सरकार ने मान लिया है. सरकार के इस कदम को आम चुनाव से केंद्रीय कर्मचारियों को रिझाने की कोशिश के रूप में माना जा रहा है. हालांकि, केंद्रीय कर्मचारी कौन-कौन से देश जा सकते हैं, यह सरकार तय करेगी. शुरुआत में दस देशों में घूमने की अनुमति दी जा सकती है. DoPT के मुताबिक, यह सुविधा कब से और किन देशों के लिए मिलेगी, यह पीएम मोदी के निर्देश के बाद तय किया जाएगा. दूसरे देशों से मजबूत होंगे संबंध सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने संयुक्त रूप से मिलकर प्रस्ताव को तैयार किया था. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह सुविधा मिलने से जिन देशों में कर्मचारी अपने परिवार के साथ जाएंगे. वहां के संबंध भारत से मजबूत होंगे. आपको बता दें, ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.