Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rahul Video

सिंधिया के बाद अब सचिन पायलट को भी राहुल गांधी ने मारी आंख

नई दिल्ली:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को जयपुर में थे. इस दौरान राहुल गांधी का जमकर स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से लेकर सभास्थल तक हुए रोड शो में उनके ऊपर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर फूल भी बरसाए. गौरतलब है कि राहुल गांधी जयपुर साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंकने पहुंचे थे. लेकिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन के मंच पर राहुल गांधी एक बार फिर कुछ ऐसा कर बैठे जिसकी चर्चा कई दिनों तक होते रहनी तय है. जी हां. संसद भवन में सिंधिया को आंख मारने की घटना के बाद जमकर ट्रोल होने के बावजूद उन्होंने एक बार फिर वही घटना दोहरा दी. इस बार राहुल गांधी ने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट को आंख मारी ताकि वे वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से मंच पर गले मिलें. सचिन पायलट को किया था इशारा जी हां, यह सच है... राहुल गांधी ने जयपुर में एक बार फिर आंख मारी है. संसद में आंख मारने की घटना के बाद दूसरी बार उनके द्वारा ऐसी घटना हुई है. शनिवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मंच पर राहुल ने आंख...