Skip to main content

सिंधिया के बाद अब सचिन पायलट को भी राहुल गांधी ने मारी आंख

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को जयपुर में थे. इस दौरान राहुल गांधी का जमकर स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से लेकर सभास्थल तक हुए रोड शो में उनके ऊपर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर फूल भी बरसाए. गौरतलब है कि राहुल गांधी जयपुर साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंकने पहुंचे थे. लेकिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस प्रतिनिधि सम्मेलन के मंच पर राहुल गांधी एक बार फिर कुछ ऐसा कर बैठे जिसकी चर्चा कई दिनों तक होते रहनी तय है. जी हां. संसद भवन में सिंधिया को आंख मारने की घटना के बाद जमकर ट्रोल होने के बावजूद उन्होंने एक बार फिर वही घटना दोहरा दी. इस बार राहुल गांधी ने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट को आंख मारी ताकि वे वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से मंच पर गले मिलें.

सचिन पायलट को किया था इशारा
जी हां, यह सच है... राहुल गांधी ने जयपुर में एक बार फिर आंख मारी है. संसद में आंख मारने की घटना के बाद दूसरी बार उनके द्वारा ऐसी घटना हुई है. शनिवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान मंच पर राहुल ने आंख मारी थी. डेलीगेशन संवाद के बाद जब मंच पर सारे नेता जमा थे उस वक्त सचिन पायलट की तरफ राहुल गांधी ने एक खास इशारा किया था. राहुल ने आंख मारकर सचिन पायलट को इशारा किया था. राहुल ने सचिन पायलट को अशोक गहलोत से गले मिलने के लिए इशारा किया था. इसके बाद पायलट अशोक गहलोत के गले मिले थे. इस घटना के बाद मंच पर मौजूद राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने जमकर ठहाके भी लगाए थे. यहां भी उनसे एक 'बड़ी गलती' हुई थी.

आंख मारने के बाद हुई एक और चूक
कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी समेत दूसरे बड़े नेताओं से उस समय बड़ी चूक हो गई, जब वहां पर राष्ट्रगान बज रहा था. शनिवार को राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद थे. इसी दौरान मंच पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सावधान बोलकर राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने उसे सुना ही नहीं और किसी बात पर हंसते ही रहे. इधर राष्ट्रगान शुरू हो गया. हालांकि जैसे ही उन्हें इस बात का अहसास हुआ, सभी नेता तुरंत सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए. हालांकि तब तक कुछ देर हो चुकी थी.



इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. भाजपा की आईटी सेल के प्रभारी ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरे नेताओं की आलोचना की. इसके बाद दोनों तरह के कमेंट्स आने शुरू हो गए. कुछ लोगों ने जहां इसे कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी की गलती बताई तो वहीं पर कुछ लोगों ने उन्हें ऐसे वीडियो भी पोस्ट कर दिए, जिसमें राष्ट्रगान के समय भाजपा के नेताओं से गलती हुई थी

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...