Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गाजियाबाद

जब कई किलोमीटर तक चलती कार की छत पर लटका रहा शख्‍स और फिर ऐसे बची जान

    गाजियाबाद:  गाजियाबाद में रोडरेज का मामला सामने आया है. घटना साहिबाबाद इलाके का है. रोडरेज के दौरान एक कार सवार युवक ने कंपनी मैनेजर को टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि मैनेजर कार की छत पर जा गिरे. घटना के बाद भी आरोपी युवक ने कार नहीं रोकी और मैनेजर को आधे घंटे तक घुमाता रहा और पीड़ित मैनेजर कार की छत को किनारों से पकड़कर लटके रहे. पीड़ित गाड़ी रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी कार को हवा में दौड़ता रहा. राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर पकड़ा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी का पीछा करती रही. पुलिस की गाड़ी को देख आरोपी ने गाड़ी की स्पीड को बढ़ा दिया. मेरठ रोड स्थित सिहानी चुंगी पर जाम में फंसने के बाद आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी आरोपित एलएलबी पास है और वो पटियाला कोर्ट में एक अधिवक्ता के यहां वकालत सीख रहा है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. घटना ग...

गाजियाबाद: भाईदूज के दिन दिनदहाड़े बहन के सामने बदमाशों ने की भाई की हत्या

    गाजियाबाद:  भाई दूज के पावन पर्व पर एक परिवार को बदमाशों ने कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया. गाजियाबाद में त्योहार के मौके पर बहन के सामने ही बदमाशों ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना कवि नगर इलाके की है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन ग्रेटर नोएडा से अपने घर लौट रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. जानकारी के मुताबिक, मनोज नामक युवक अपनी बहन को उसके ससुराल से लेकर अपने घर जा रहा था. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ता रोकने के लिए रोका और कुछ सेकेंड के बाद ही लूटपाट करने लगे. मनोज के विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली चला दी. गोली बहन को छूकर हुई और वह मनोज को लग गई. बदमाश युवक को गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए. आनन-फानन में मनोज को फौरन पास के सर्वोदय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद कवि नगर इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की जानकार...

गाजियाबाद मदरसे में बच्ची से रेप मामले में सनसनीखेज खुलासा, बेहोश कर किया गया गैंगरेप

नई दिल्ली :  गाजियाबाद के एक मदरसे में पिछले दिनों हुई रेप की घटना ने सभी को चौंका दिया था. अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने 19 जून को इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें खुलासा किया गया है कि मदरसे में 2 बदमाशों ने 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया था.  गैंगरेप से पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया था. पुलिस ने इस मामले में मदरसे के मौलवी पर भी पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है, क्योंकि उसे इस पूरे मामले की जानकारी थी. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पुलिस ने 19 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं दूसरा अभी फरार है. तीसरे आरोपी की भी तलाश है, जिसने बच्ची को लालल देकर बुलाया था. पुलिस की चार्जशीट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की को फोन कर बुलाया था, कि उसकी बहन उसका इंतजार कर रही है. उसने लड़की को आईसक्रीम पार्लर के पास बुलाया. यहीं से लड़की को किडनेप कर बदमाश उसे मदरसे में ले गए. यहां उन्होंने लड़की को छिपा दिया. मदरसे का मौलवी जब वहां से चला गया तो वह उसे दूसरे फ्लोर पर ले गया. इसके बाद उन्होंने लड़की को नशीला प...