नई दिल्ली: अयोध्या में रा म मंदिरके निर्माण पर बीजेपी के पूर्व सांसद और रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर से शुरू हो होगा. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिना किसी अध्यादेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा. वेदांती ने कहा कि आपसी सहमति से राम मंदिर अयोध्या में और मस्जिद का निर्माण लखनऊ में कराया जाएगा. पहले भी दिया था संकेत आपको बता दें कि रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने पहले भी ये बयान दे चुके हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वक्त तय हो चुका है. राम विलास वेदांती ने कहा था कि बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता निकाल लिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा. वहीं, अयोध्या की विवादित राम जन्मभूमि मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दिया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण यूपी की सत्तासीन...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.