Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संयुक्‍त राष्‍ट्र

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने श्रीलंका की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई

उन्होंने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने और कानून के अनुसार विवाद हल करने के महत्व पर जोर दिया. संयुक्त राष्ट्र :   संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस  ने  श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना  द्वारा देश की संसद भंग करने के फैसले पर चिंता जताई है. उन्होंने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने और कानून के अनुसार विवाद हल करने के महत्व पर जोर दिया. श्रीलंका का राजनीतिक संकट शुक्रवार को उस वक्त और बढ़ गया जब राष्ट्रपति सिरिसेना ने संसद को भंग कर दिया और पांच जनवरी को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा कर दी क्योंकि यह लगने लगा था कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं मिलेगा. महासचिव गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि महासचिव ने सिरिसेना के श्रीलंका की संसद को भंग करने और समय से पहले ही संसदीय चुनाव कराने के फैसले को लेकर चिंता व्यक्त की है. गुतारेस ने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं संस्थानों का सम्मान करने और कानून के मुताबिक समस्याओं को हल करने के महत्व को रेखांकित क...

फेसबुक की 'आतंकवाद' की परिभाषा कुछ 'ज्यादा ही व्यापक' है : UN विशेषज्ञ

जिनेवा:   संयुक्त राष्ट्र  की एक विशेषज्ञ ने सोमवार को कहा कि फेसबुक की ‘‘आतंकवाद’’ की परिभाषा कुछ ‘‘ज्यादा ही व्यापक’’ है जिससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक और इसकी सेवाओं तक पहुंच से मनमाने ढंग से इनकार का जोखिम बढ़ता है. बयान के अनुसार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के समय मानवाधिकारों की रक्षा एवं इन्हें बढ़ावा देने से जुड़े मामलों की संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत फिओनुआला नी एओलैन ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जकरबर्ग को पत्र लिखकर ‘‘आतंकवादियों’’ को फेसबुक मंच का इस्तेमाल करने से रोकने के कंपनी के प्रयासों के बारे में चिंता जताई है. उन्होंने आगाह किया कि आतंकवाद की फेसबुक की व्यापक और अनिश्चित परिभाषा के इस्तेमाल से नियम के भेदभावपूर्ण तरीके से क्रियान्वयन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक और फेसबुक सेवाओं तक पहुंच से मनमाने ढंग से इनकार करने का जोखिम बढ़ता है. फेसबुक की नीतियां आतंकवादियों को इसकी सेवाओं के इस्तेमाल से रोकती हैं और यह खोजी प्रौद्योगिकियों का सहारा लेता है तथा इसके विशेषज्ञों की टीम किसी भी आपत्तिजनक सामग्री का पता लगाने तथा इसे हटाने के लिए काम करती है. सोशल मीडिया पर बैन ...

भारत ने पाकिस्‍तान से कहा, 'दक्षिण एशिया को आतंक मुक्‍त करने का काम करे नई सरकार'

नई दिल्‍ली :  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद से लड़ने की सलाह दी है. गुरुवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि पाकिस्‍तान की नई सरकार बहस में लिप्‍त होने के बजाय दक्षिण एशिया को शांत, सुरक्षित, विकसित और आतंकवाद से मुक्‍त क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगी.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI We hope the new government of Pakistan will, rather than indulge in polemics, work constructively to build a safe, stable, secure and developed South Asian region, free of terror and violence: Syed Akbaruddin,India’s Permanent Representative to the United Nations 7:36 AM - Aug 30, 2018 सैयद अ‍कबरुद्दीन ने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा 'मैं पाकिस्तान को याद दिलाना चाहता हूं कि स्थिर समाधान के लिए सोच में शांतिमय सोच और कार्रवाई में स्थिर या शांत कं...