Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Yahoo Messenger

17 जुलाई से बंद हो रहा है Yahoo Messenger

याहू अपने सालों पुराने Yahoo Messenger को आखारिकार 17 जुलाई से बंद कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक याहू यूजर्स को चैट हिस्ट्री डाउनलोड करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा. याहू मैसेंजर ओपन करने पर यूजर्स को Squirrel वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया जाएगा. यानी आप याहू मैसेंजर ऐक्सेस करने के लिए यूआरएल डालेंगे तो  स्क्वैरेल मैसेजिंग ऐप खुलेगा. गौरतलब है कि याहू पिछले महीने से स्क्वैरेल का बीटा टेस्टिंग कर रही है और इसकी शुरुआत तब होगी जब याहू मैसेंजर आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा. हालांकि अभी भी यूजर्स इसे ट्राई कर सकते हैं, इसके लिए बीटा ऐक्सेस चाहिए होगा और आपके रिक्वेस्ट करना होगा. गौरतलब है कि याहु मैसेंजर 1998 में लॉन्च किया गया था और तब इसका नाम Yahoo Pager था. 21 जून 1999 को इसे याहू मैसेंजर के तौर पर इसे पेश किया गया. अब आखिरकार 17 जुलाई 2018 को इसे बंद करने का फैसला किया गया है. कंपनी ने मैसेंजर एप का नया वर्जन लॉन्च किया था जो सफल नहीं रहा. 1994 में शुरू की गई टेक्नॉलोजी कंपनी याहू एक वक्त में इंटरनेट का पर्याय थी, लेकिन इसके अमेरिका की टेलीकॉम कंपनी Verizon 4.8 बिलियन डॉलर ...