नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका बनी हुई है. इस हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बिल्डर गौरीशंकर दुबे भी शामिल है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की चार कंपनियां लगी है. बताया जा रहा है संकरी गलियां होने के कारण राहत और बचाव में थोड़ी दिक्कत आ रही है. ANI UP ✔ @ANINewsUP # UPDATE Building collapse in # GreaterNoida 's Shah Beri village: The three people who have been arrested in connection with the incident are the builder and his two associates 8:50 AM - Jul 18, 2018 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जांच के आदेश देते हुए रहत बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि अभी भी मलवे में कुछ लोगों के द...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.