Skip to main content

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू में निकाले गए तीन शव, 50 लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को दर्दनाक हादसा हुआ. मंगलवार को उस वक्त 12-15 परिवारों के लिए अ'मंगल' साबित हुआ, जब निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत चार मंजिला इमारत पर जा गिरी. इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है, जबकि करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं हैं. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया जा रहा है. सीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. करीब 200 लोग अब भी रेस्क्यू में लगे हुए हैं.

 

ऐसा पहली बार हुआ है, जब सिर्फ 2 साल पुरानी एक रिहायशी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में 6 मंजिला इमारत दूसरी 4 मंजिला इमारत पर गिर गई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ़्तर से जिला प्रशासन को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश जारी किया गया. चश्मदीदों के मुताबिक, जिस 4 मंजिला इमारत पर 6 माले की बिल्डिंग गिरी, उस बिल्डिंग में करीब 12-15 परिवार रह रहे थे.

Building collapsed in shahberi Greater Noida three deadbodies found in rescue

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के मलबे में करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना मिलने के तुरंत बाद एनडीआरएफ की दो टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा. बचाव दलों ने अब तक तीन शवों को बरामद किए हैं. गौतमबुद्धनगर SSP अजय पाल शर्मा के मुताबिक, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है.

 
















ANI UP @ANINewsUP







: Dog squad has been deployed at the building collapse spot in Greater Noida's Shah Beri village. 4 NDRF teams are present. (earlier visuals)








चश्मदीद के मुताबिक, ये हादसा करीब मंगलवार रात नौ से सवा नौ बजे के आस-पास हुआ. चश्मदीदों का कहना था कि चार मंजिला इमारत में करीब 10 से 12 परिवार रहते थे. वहीं, उसके बराबर में निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत में कई मजदूर रहा करते थे. हादसे के बाद चश्मदीदों का कहना है कि दिनभर मेहनत करने के बाद रात को मजदूर अपने परिवार के साथ थे और खाना बनाना रहे थे, तभी ये हादसा हुआ और चीख पुकार मच गई. लोगों का कहना है कि मलवा इतना था कि हम चाह कर भी उन लोगों का नहीं निकाल पा रहे थे. लोगों ने कहा कि मलवा अधिक होने की वजह से रेस्क्यू में भी टाइम लग रहा है, हादसे में अब लोगों के बचने की उम्मीदें भी कम नजर आ रही हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...