Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Terrorism

आर्मी चीफ बोले, 'युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें, यह सुनिश्चित करना सेना का उद्देश्य

आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' पठानकोट:  थलसेना प्रमुख बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि सरकार की नीति है कि कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को निष्प्रभावी कर दिया जाना चाहिए वहीं सेना का ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि कश्मीरी युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें. थल सेना प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ जारी है. आर्मी चीफ ने कहा,'सरकार की स्पष्ट नीति है कि वह आतंकवादियों को हिंसा की अनुमति नहीं देगी. जो कोई हिंसा में शामिल होता है, उसे निष्प्रभावी किया जाएगा.' दो दिवसीय यात्रा पर पठानकोट आए रावत ने यहां दिव्यांग सैनिकों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा, 'घाटी में हमारा ध्यान आतंकवादियों पर है. सेना का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवक आतंकवाद से नहीं जुड़ें.’ बिपिन रावत ने कहा कि सेना का तरीका यह है कि वह युवक के परिवार से संपर्क करती है और उनसे कहती है कि वे युवक को आत्मसमर्पण करने के लिए कहें...

फेसबुक की 'आतंकवाद' की परिभाषा कुछ 'ज्यादा ही व्यापक' है : UN विशेषज्ञ

जिनेवा:   संयुक्त राष्ट्र  की एक विशेषज्ञ ने सोमवार को कहा कि फेसबुक की ‘‘आतंकवाद’’ की परिभाषा कुछ ‘‘ज्यादा ही व्यापक’’ है जिससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक और इसकी सेवाओं तक पहुंच से मनमाने ढंग से इनकार का जोखिम बढ़ता है. बयान के अनुसार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के समय मानवाधिकारों की रक्षा एवं इन्हें बढ़ावा देने से जुड़े मामलों की संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत फिओनुआला नी एओलैन ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जकरबर्ग को पत्र लिखकर ‘‘आतंकवादियों’’ को फेसबुक मंच का इस्तेमाल करने से रोकने के कंपनी के प्रयासों के बारे में चिंता जताई है. उन्होंने आगाह किया कि आतंकवाद की फेसबुक की व्यापक और अनिश्चित परिभाषा के इस्तेमाल से नियम के भेदभावपूर्ण तरीके से क्रियान्वयन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक और फेसबुक सेवाओं तक पहुंच से मनमाने ढंग से इनकार करने का जोखिम बढ़ता है. फेसबुक की नीतियां आतंकवादियों को इसकी सेवाओं के इस्तेमाल से रोकती हैं और यह खोजी प्रौद्योगिकियों का सहारा लेता है तथा इसके विशेषज्ञों की टीम किसी भी आपत्तिजनक सामग्री का पता लगाने तथा इसे हटाने के लिए काम करती है. सोशल मीडिया पर बैन ...

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CTCR की पहली बैठक की, आतंकियों से निपटने को बनी रणनीति

नई दिल्‍ली :  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आतंकवाद से निपटने के लिए रणनीति बनाने के मकसद से सीटीसीआर यानी काउंटर टेरेरिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन की अहम बैठक की. राजनाथ ने गृह मंत्रालय में इस विंग के बनने के बाद पहली बैठक ली. इसमें गृह सचिव, आईबी चीफ, सीटीसीआर विंग ज्वाइंट सेक्रेटरी समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे. जम्मू कश्मीर के साथ ही देशभर में हो रही ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन की घटनाओं पर इस बैठक में अहम चर्चा हुई. सूत्रो के मुताबिक पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के साइबर एक्सपर्ट टेलीग्राम चैनल अंसार-ए-जैश के जरिए घाटी के युवाओं को रेडिकलाइज करने के लिए ऑडियो और वीडियो संदेश भेज रहे हैं. हाल ही में पांच सौ ऐसे संदेश खुफिया एजेंसियों ने पकड़ा है. सीमापार से हो रही ऐसी कोशिशों को रोकने पर अहम रणनीति बनाई जाएगी. साथ ही कश्मीर में इनक्रिप्टेड टेलीग्राम ग्रुप पर का प्रभाव रोकने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक आईएसआईएस विल्लियाह कश्मीर नाम से इनक्रिप्टेड टेलीग्राम चैनल चला रही है. इसके जरिए युवाओं को आईएसआईएस में शामिल करने के लिए उ...

जम्‍मू-कश्‍मीर : कुपवाड़ा में मुठभेड़ के बाद 4 आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

श्रीनगर :  जम्‍मू और कश्‍मीर में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास से स्‍नाइपर राइफल और अन्‍य हथियार मिले हैैं. यह जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस और सुरक्षाबलों का यह संयुक्‍त अभियान था.