Skip to main content

Posts

Showing posts with the label blood pressure

ब्लड प्रेशर और हार्ट प्रॉब्लम को कंट्रोल करती है ब्लू लाइट: स्टडी

‘यूरोपीयन जर्नल ऑफ प्रीवेन्टेटिव कॉर्डियोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन के लिए प्रतिभागियों का पूरा शरीर 30 मिनट तक करीब 450 नैनोमीटर पर नीली रोशनी के संपर्क में रहा जो दिन में मिलने वाली सूरज की रोशनी के बराबर है. लंदन:  एक अध्ययन में पाया गया है कि नीली रोशनी के संपर्क में रहने से  रक्तचाप  कम होता है जिससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है. ‘यूरोपीयन जर्नल ऑफ प्रीवेन्टेटिव कॉर्डियोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन के लिए प्रतिभागियों का पूरा शरीर 30 मिनट तक करीब 450 नैनोमीटर पर नीली रोशनी के संपर्क में रहा जो दिन में मिलने वाली सूरज की रोशनी के बराबर है. इस दौरान दोनों प्रकाश के विकिरण के प्रभाव का आकलन किया गया और प्रतिभागियों का रक्तचाप, धमनियों का कड़ापन, रक्त वाहिका का फैलाव और रक्त प्लाज्मा का स्तर मापा गया. पराबैगनी किरणों के विपरीत नीली किरणें कैंसरकारी नहीं हैं. ब्रिटेन के सरे विश्वविद्यालय और जर्मनी के हेनरिक हैनी विश्वविद्यालय डसेलडार्फ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि पूरे शरीर के नीली रोशनी के संपर्क में रहने के चलते प्रतिभागियों के सिस्टोलिक (उच्च) रक्तचाप तकरीबन 8 एमएमएचजी कम हो गया...

चश्मा पहनते ही जान सकेंगे अपना ब्लड प्रेशर, माइक्रोसॉफ्ट बना रहा है ऑप्टिकल सेंसर्स

सैन फ्रांसिस्को:  माइक्रोसॉफ्ट अपने स्मार्ट ग्लासेज (चश्मा) की अगली पीढ़ी विकसित करने में जुटी है, जो रक्तचाप नापने के डिवाइस के रूप में काम करेगी. इसे ग्लाबेला नाम दिया गया है. इसे रक्तचाप को नापने वाले किसी अन्य डिवाइस की तुलना में पहनना और इस्तेमाल करना काफी आसान होगा. इस डिवाइस में ऐसे ऑप्टिकल सेंसर्स लगे हैं, जो यूजर्स से किसी प्रकार के इंटरैक्सन के बिना काम करता है. पारंपरिक तौर पर रक्तचाप की गणना के लिए बाजू में एक पट्टी लपेट कर उसे मशीन से जोड़कर रीडिंग लेनी होती है, लेकिन इस चश्मे को पहन कर लगातार रक्तचाप की रिडिंग बिना किसी झंझट के ली जा सकेगी. इसके बारे में एसीएम जर्नल ऑफ इंट्रैक्टिव, मोबाइल, वेयरबेल और यूबिक्विटस टेक्नॉलजी में एक शोध पत्र प्रकाशित किया गया है. आईईईई स्पेक्ट्रमम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन के बीच का समय या पल्स ट्रांजिट टाइम की गणना से अप्रत्यक्ष रूप से रक्तचाप की माप की गणना की जा सकती है. हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के ग्लास (चश्मे) ने परीक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अभी इसे माइक्रोसॉफ्ट को बाजार में उतारने में समय लगेगा, ...