नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम सीसीटीवी कैमरों के जरिए टर्मिनल थ्री के चेक-इन एरिया को खंगालने में जुटी थी. इसी दौरान, सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस टीम की निगाह एक विदेशी शख्स पर पड़ी. यह विदेशी शख्स टर्मिनल के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 8 के बीच न केवल अपनी लोकेशन बदल रहा था, बल्कि वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मियों की गतिविधियों को बारीकी से पढ़ने की कोशिश कर रहा था. विदेशी शख्स की इन गतिविधियों को देखकर सीआईएसएफ इंटेलीजेंस की टीम हरकत में आ गई. आनन-फानन सीआईएसएफ की प्रोफाइलिंग और क्विक रिएक्शन टीम को रवाना कर दिया गया. वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची सीआईएसएफ की टीम ने इस संदिग्ध शख्स से अपना पहचान पत्र और यात्रा संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा. जिस पर, इस शख्स ने अपना पासपोर्ट और चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का एक टिकट सीआईएसएफ के अधिकारियों को सौंप दिया. जांच के दौरान पता चला कि पासपोर्ट में इस शख्स का नाम ताओ जीहवेन दर्ज है. इसके पास से बरामद टिकट के बाबत एयरलाइंस से पड़ताल करने पर पता चला कि ताओ जीहवेन के नाम से कोई टिकट बु...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.