बिना बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के यूनिवर्सिटी कैंपस में नहीं मिलेगी एंट्री, स्टूडेंट ने जारी किया फर्जी फरमान, फिर...
नई दिल्ली : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू मैनेजमेंट का एक लैटर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है. सुर्खियों में आए इस लैटर की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. दरअसल इस लैटर में लिखा गया है कि 13 अगस्त के बाद यूनिवर्सिटी में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ आना आवश्यक होगा. अगर कोई इस नियम को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जाएगी, बल्कि जुर्माना भी लगाया जा सकता है. यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने ही बनाया था फर्जी लैटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लैटर की जानकारी जब यूनिवर्सिटी प्रशासन को लगी तो उन्होंने की इसकी जांच की और तब पता चला कि यह फर्जी है. यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने फर्जी लैटर टाइप कर सोशल मीडिया पर वारयल किया था. मैनेजमेंट ने छात्र का पता चलते ही उसे कॉलेज से निकाल दिया. क्या लिखा था लैटर में... यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर अरविंदर सिंह कंग के नाम पर सीयू के लेटर हेड पर एक छात्र ने फर्जी लैटर सोशल मीडिया पर डाला था. लैटर में लिखा गया था कि 13 अगस्त के बाद कैंपस में हर छात्र का बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ आना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही ...