नई दिल्ली: क्या 2019 में भी मोदी लहर का जलवा बरकरार रहेगा? बीजेपी इस बार अपने दम पर 300 से भी ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है. क्या ऐसा संभव होगा? इस बार विपक्ष की बढ़ती एकजुटता क्या बीजेपी के खिलाफ मजबूत घेराबंदी कर पाएगी? लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कमोबेश इसी तरह के सवाल लोगों के जेहन में उभर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषक भी तमाम किस्म के किंतु-परंतु की चर्चा कर रहे हैं. इसी कड़ी में मशहूर लेखक और स्तंभकार चेतन भगत ने द टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने नियमित आर्टिकल में बहुत ही रोचक विश्लेषण पेश किया है. उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों के लिहाज से पिछली बार बीजेपी की लोकसभा में जीती हुई 282 सीटों को बेस बनाते हुए बीजेपी बनाम विपक्षी एकजुटता पर अपना नजरिया पेश किया है. उन्होंने बताया है कि पिछली बार बीजेपी को तीन क्षेत्रों से 282 में से सर्वाधिक 221 सीटें मिली थीं. लिहाजा अबकी बार बीजेपी के प्रदर्शन और विपक्षी एकजुटता के बीच मुकाबला होने पर क्या सियासी सीन बन सकता है, उसका आकलन यहां किया जा रहा है: 1. यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से पिछली बार बीजेपी ने अपने दम पर 71...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.