नई दिल्ली. शाहरुख खान ने अपने बर्थ डे के एक दिन पहले ही फैंस के लिए जोरदार सरप्राइज दिया है. हालांकि अब तक सभी को शाहरुख के जन्मदिन का बेकरारी से इंजतार बस इसलिए ही था कि वह इस दिन अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे थे. लेकिन इसके पहले ही किंग खान ने धमाकेदार तरीके से दो पोस्टर्स शेयर किए हैं. पोस्टर्स तो मजेदार हैं ही साथ इन पोर्स्टस पर लिखे शाहरुख और कैटरीना के डायलॉग भी कम फिल्मी नहीं हैं. सितारों के ख्वाब इस फिल्म का एक पोस्टर ऐसा है जिसमें बोने नजर आ रहे शाहरुख को कैटरीना कैफ झुककर देखने की कोशिश कर रही हैं, और शाहरुख उन्हें घूर रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए जहां शाहरुख खान ने लिखा, 'सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने तो चांद करीब से देखा है.' वहीं इसी पोस्टर को शेयर करते हुए कैटरीना लिखती हैं, 'आसमान से जमीं पर आने की दिक्कत ही ये है, कि जब आओ कोई न कोई गले पड़ जाता है.' कनॉट प्लेस पर मटरगश्ती वहीं एक और पोस्टर भी शाहरुख ने शेयर किया है जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं, दोनों स्टार्स एक व्हीलचेयर पर दिल्ली के कनॉट प्...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.