नई दिल्ली : Indian Railway AC Coach : अगर आप भी अक्सर भारतीय रेलवे के एसी कोच में सफर करते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से ज्यादा सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है. आमतौर पर एसी में सफर करने वालों की यही शिकायत रहती है कि ज्यादा किराया देने के बावजूद भी सुविधाएं पहले जैसी ही हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी पिछले दिनों तमाम यात्रियों ने रेल मंत्री से लेकर रेलवे बोर्ड तक से शिकायत की है. सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी अब खबर है कि रेलवे की तरफ से एसी कोच में सफर करने वालों की सुविधाओं पर पहले से ज्यादा तवज्जो दी जाएगी. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार भारतीय रेलवे ने अपने सभी एसी कोच को अपग्रेड करने का फैसला किया है. खबर के अनुसार हर एसी कोच को सेवा में आने वाली तारीख के हिसाब से हर छह साल पूरे होने पर अपग्रेड किया जाएगा. एक कोच के अपग्रेडेशन पर 10 लाख खर्च होंगे एक कोच के अपग्रेडेशन के लिए रेलवे की तरफ से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. हालांकि इस प्रोजेक्ट को रेलवे की तरफ से अभी कोई नाम नहीं दिया ग...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.