ट्राई ने सभी स्टेक होल्डर्स को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है ताकि वे अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें समीर दीक्षित, नई दिल्ली: वाट्सएप, स्काइप, गूगल डूओ पर सरकार जल्द कुछ जरूरी पाबंदियां लगा सकती है. फिलहाल टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई इस पर कंस्लटेशन पेपर जारी किया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही ये सारे वीडियो ऐप रेग्यूलेशन के दायरे में आएंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक ट्राई ने सभी स्टेक होल्डर्स को 10 दिसंबर तक का वक्त दिया है ताकि वे अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकें. टेलीकॉम कंपनियों ने की थी रेग्यूलेशन की मांग आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से इस बात की चर्चा होती रही है कि व्हाट्सएप, स्काइप, गूगल डुओ और इमो जैसी वीडियो कॉलिंग एप्स का इस्तेमाल करने पर सरकार रोक लगाने वाली है. दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां इन ऐप्स को दायरे में लाने की मांग कर रही हैं. उनकी मांग है कि ओटीटी प्लेयर्स की भी जिम्मेदारी तय हो. बताया जा रहा है कि इन प्लेयर्स की वजह से ऑपरेटर्स को नुकसान हो रहा है. अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार के नए रेग्यूलेशन के बाद जो सेवाएं टेलीकॉम कंपनियां दे रही हैं वो इसके दायरे में आएंग...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.